
NICL Recruitment 2026: National Insurance Company Limited (NICL) ने Specialist और Generalist पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 321 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती Scale-I के पदों के लिए होगी, जिसमें Specialist Officer और Generalist दोनों पद शामिल हैं।
अभी NICL की ओर से शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विस्तृत नोटिफिकेशन आने के बाद भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट होगी।
NICL Recruitment 2026 Vacancy Details
NICL की इस भर्ती में Specialist और Generalist दोनों पद शामिल हैं। पदों का विवरण नीचे दिया गया है।
Specialist Officer – 121 Posts
- Finance – CA/CMA: 20 पद
- Legal: 20 पद
- Information Technology (IT): 11 पद
- Automobile Engineering: 20 पद
- Risk Engineering: 28 पद
- Company Secretary: 2 पद
- Agriculture: 2 पद
Generalist – 200 Posts
इस प्रकार NICL Recruitment 2026 के तहत कुल 321 पदों पर भर्ती की जाएगी।
NICL Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PwBD: 10 वर्ष
- Ex-Servicemen: नियमानुसार छूट
NICL Recruitment 2026 Qualification
Specialist पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित स्ट्रीम की योग्यता होनी चाहिए।
Generalist पद के लिए उम्मीदवार के पास Graduation या Post Graduation की डिग्री होनी चाहिए और 60% अंक होने चाहिए।
Specialist पदों की विस्तृत शैक्षणिक योग्यता विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।
NICL Recruitment 2026 Salary
NICL Scale-I Officer पद के लिए Basic Pay ₹82,485 बताया गया है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रकार के Perks और Allowances भी दिए जाएंगे। इन सभी को मिलाकर लगभग ₹1,14,000 प्रति माह की सैलरी बताई गई है।
NICL Recruitment 2026 Important Dates
NICL Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:
- Online Registration Start Date: 8 अक्टूबर 2026
- Online Registration Last Date: 28 अक्टूबर 2026
- Phase-I Examination: 17 नवंबर 2026
- Phase-II Examination: 2 दिसंबर 2026
NICL Recruitment 2026 Selection Process
दिए गए विवरण के अनुसार NICL भर्ती में चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से निम्न चरण शामिल होंगे:
- Phase-I Examination
- Phase-II Examination
- Interview
NICL Recruitment 2026 Exam Preparation
जो उम्मीदवार Banking Sector की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छी opportunity हो सकती है। परीक्षा में Quantitative Aptitude, Reasoning और English जैसे विषयों की तैयारी करनी होगी।
इसके अलावा General Awareness में Insurance Sector से संबंधित जानकारी पर भी ध्यान देना होगा।
NICL Recruitment 2026 Apply Online
NICL Recruitment 2026 के लिए Online Registration 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
फिलहाल NICL की ओर से शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विस्तृत नोटिफिकेशन आने के बाद भर्ती की Eligibility, Exam Pattern और अन्य जानकारी स्पष्ट होगी।
महत्वपूर्ण: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले NICL की ओर से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
NICL AO Recruitment 2026 Important Links
| Apply Online | Apply Here |
| NICL AO Detailed Notification PDF | Download PDF |
| NICL Recruitment Page | Visit Official Website |
